बिहारराज्यलोकल न्यूज़

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ (AIUEC) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनें राघवेन्द्र कुमार सिंह, बी.आर.अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU)  में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ सितम्बर

उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद  में 10-12 सितंबर को आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ (AIUEC) के राष्ट्रीय महाधिवेशन में महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में बिहार से BSUEF के प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित हुए। बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह के AIUEC के प्रतिष्ठित और एकल पद राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पर निर्वाचित होने पर बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारी, कर्मचारी संघ के सदस्य और बड़ी संख्या में गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान श्री सिंह को अंगवस्त्र, फूलों का हार और बुके देकर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय कर्मियों नें कर्मचारी हितों के लिए श्री सिंह द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों और उनके कुशल नेतृत्व की जमकर सराहना की। इस अवसर पर प्रवक्ता सह सचिव, कर्मचारी संघ, बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, गौरव नें कहा की उनके पैतृक विश्वविद्यालय (BRABU) में कर्मचारियों, संघ के प्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा आयोजित यह भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह उनके वर्षों के संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और कर्मचारी हितों के प्रति अटूट समर्पण का सम्मान है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह दायित्व निश्चित रूप से देश और राज्य के विश्वविद्यालय कर्मियों की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री सिंह ने सभी कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण और उनके हकों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर और संपूर्ण बिहार के विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। इस अवसर पर बधाई और शुभकामना व्यक्त करनें वालों में विकास अधिकारी डॉ.जिवतेश त्रिपाठी, वित्त पदाधिकारी, रामबाबू महतो, विधि पदाधिकारी, डॉ.मयंक कपिला, उप-कुलसचिव डॉ.अमर बहादुर शुक्ला, सहायक कुलसचिव राजीव कुमार, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम कुमार, सचिव गौरव, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, संजीव कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी दीपेन्द्र भारद्वाज, विजय कुमार सिंह, मोजहेदुल इस्लाम, विकास मिश्रा, सुरेश राय, लालबाबू, राजन, प्रिंस कुमार, गोल्डन सिंह, चंदन पासवान, विकास, रशीद राजा, साविर, सन्नी, अभ्युदय, अमित भारद्वाज मुख्य रूप से शामिल थें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button