बिहारराज्यलोकल न्यूज़

विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को योजना के प्रावधानों और प्रभावी क्रियान्वयन की दी गई जानकारी

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ११ अगस्त

परिचर्चा भवन, सीतामढ़ी में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों एवं विकसित भारत-जी राम जी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात विकसित भारत-जी राम जी योजना के संबंध में जागरूकता हेतु पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, उप-विकास आयुक्त श्वेता भारती एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों, योजना के उद्देश्यों, पात्रता तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना का वास्तविक लाभ जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से योजना के प्रावधानों को अच्छी तरह समझने तथा ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को योजना का समुचित लाभ मिले, यह सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त सुश्री भारती ने कहा कि किसी भी ग्रामीण विकास योजना की सफलता में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योजना के प्रावधानों की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने तथा इसके क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सम्मेलन में ACEO, जिला परिषद, जिला अंकेक्षण प्रबंधक, जिला वित्त प्रबंधक, जिला MIS पदाधिकारी, विकसित भारत-जी राम जी टीम एवं लेखा पदाधिकारी, डीआरडीए के साथ सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं लेखपाल, विकसित भारत-जी राम जी ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, सीतामढ़ी द्वारा सभी सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया की सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर के जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को नई रोजगार गारंटी योजना के प्रावधानों एवं उद्देश्यों से अवगत कराना तथा योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button