बिहारराज्यलोकल न्यूज़

2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्वेता भारती ने सीतामढ़ी जिले की नई उप-विकास आयुक्त (DDC-cum-CEO) के रूप में किया पदभार ग्रहण

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, २२ जुलाई

बिहार प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्वेता भारती ने सीतामढ़ी जिले की नई उप-विकास आयुक्त (DDC-cum-CEO) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद, उन्होंने विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए जिला परिषद और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित बैठक में नवपदस्थापित उप-विकास आयुक्त ने जिले में चल रही सभी विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने की हिदायत दी और जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button