अभियोजन कार्य (Prosecution work) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा किया गया सम्मानित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २० जुलाई
मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कान्तेश कुमार मिश्रा द्वारा अभियोजन कार्य (Prosecution work) में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अतिरिक्त लोक अभियोजकों और अभियोजन पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय और न्यायिक प्रक्रिया में उनके उल्लेखनीय योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने अदालती मामलों में त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अभियोजन पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा की पॉक्सो कोर्ट (POCSO Court-I) के विशेष लोक अभियोजक (Special Public Prosecutor) नरेंद्र कुमार को उनके उत्कृष्ट और प्रभावी कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उन्होंने न्यायालय में साक्ष्यों को सही ढंग से प्रस्तुत करने और समय पर गवाहों की गवाही सुनिश्चित करवाकर 26 गंभीर अपराधियों/दोषियों को सजा (Conviction) दिलवाई है. इस त्वरित कार्रवाई से पॉक्सो और महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों में अपराधियों को रिकॉर्ड स्तर पर सलाखों के पीछे भेजा जा सका है. SSP ने कहा कि पुलिस और लोक अभियोजकों के बीच बेहतर समन्वय के कारण गवाह समय पर कोर्ट पहुंचे. जांच अधिकारियों द्वारा जुटाए गए वैज्ञानिक और ठोस सबूतों को लोक अभियोजकों ने अदालत में इस तरह रखा कि दोषियों का बचना नामुमकिन हो गया.




