बिहारराज्यलोकल न्यूज़

लंगट सिंह कॉलेज (LS College) में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) पाठ्यक्रम के तहत स्नातक छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार १० जुलाई

मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित लंगट सिंह कॉलेज (LS College) के आचार्य जेबी कृपलानी सभागार में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) पाठ्यक्रम के तहत स्नातक पंचम सेमेस्टर (सत्र 2023-27) के छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्नातक के पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2023-27) के छात्र-छात्राओं को अनिवार्य इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट संबंधी नियमों से अवगत कराना और उनका मार्गदर्शन करना था। कॉलेज की प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इंटर्नशिप केवल क्रेडिट या सर्टिफिकेट पाने की औपचारिकता नहीं है। यह किताबी ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर उतारने का एक बड़ा अवसर है। प्राचार्या ने इंटर्नशिप कराने वाली संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी एजेंसियां लोकभवन  और विश्वविद्यालय द्वारा इंटर्नशिप के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष डॉ.टी.के डे ने छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने और इंटर्नशिप के तकनीकी नियमों के बारे में विस्तार से समझाया। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सह इंटर्नशिप प्रोग्राम के नोडल पदाधिकारी डॉ.ऋतुराज कुमार नें कहा की आज के प्रतिस्पर्धी दौर में नौकरी हासिल करने और कार्यक्षेत्र का वास्तविक अनुभव प्राप्त करने के लिए यह बेहद उपयोगी है। यह अनिवार्य व्यावहारिक प्रशिक्षण 120 घंटे या 30 दिनों का होता है। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों (हाइब्रिड) माध्यमों से पूरा किया जाता है। मौके पर डॉ.शशिकांत पाण्डेय, डॉ.एच फैजी, डॉ.आलोक कुमार, डॉ.नवीन कुमार, डॉ.नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button