पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०६ जून
मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मुजफ्फरपुर राजेश कुमार सिंह प्रभाकरद्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न थानों और क्षेत्रों से आए परिवादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा शिकायतों के त्वरित एवं उचित निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री प्रभाकर नें बताया की मुजफ्फरपुर जिला पुलिस द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित की जाने वाली जन सुनवाइयों का उद्देश्य पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों के आम नागरिक अपनी शिकायतें लेकर सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होते हैं। इन सुनवाइयों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी रंजिश, थानों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज होने में देरी, और स्थानीय स्तर पर लंबित मामलों से जुड़ी शिकायतें आती हैं। एसपी (ग्रामीण) द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों (SHOs) और अंचल पुलिस पदाधिकारियों को समय सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया जाता है।





