बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला कौशल विकास समिति की बैठक में कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की हुई समीक्षा

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १० अक्टूबर

जिला कौशल विकास समिति की बैठक उप-विकास आयुक्त श्वेता भारती की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों, प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कौशल विकास प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एवं प्रशिक्षित युवाओं का विवरण, रोजगार के अवसरों तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित अद्यतन सूचनाएँ उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया, ताकि जिले के युवाओं को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। जिला प्रशासन ने कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव, वाईपी अमन कुमार, उद्योग महाप्रबंधक प्रिया भारती, आईटीआई प्राचार्य निराला सिन्हा, डीपीएम जीविका उमा शंकर भगत, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, सेंटर हेड चयनिका दास, नरेश कुमार, आरसेटी निदेशक अनिल कुमार, जन शिक्षण संस्थान त्रिपुरारी झा, आईसीडीएस के प्रतिनिधि रुपम कुमारी, प्रतिनिधि आत्मा पूजा कुमार, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button