बिहारराज्यलोकल न्यूज़

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकसित हो रहे मेगा लेदर, फुटवियर एवं एसेसरीज पार्क का किया निरीक्षण, औद्योगिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १२ अक्टूबर

बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड के महवल में विकसित हो रहे मेगा लेदर, फुटवियर एवं एसेसरीज पार्क का निरीक्षण किया और औद्योगिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार (भा.प्र.से.) तथा उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता जिलाधिकारी कुमार गौरव, वरीय पुलिस अधीक्षक, कांतेश कुमार मिश्र, डीजीएम, बियाडा नीरज कुमार मिश्रा एवं अन्य वरीय  पदाधिकारी भी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान उद्योग मंत्री सुश्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने या उत्पादन में कोई कठिनाई न हो, इसलिए बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाए। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा पर जोर दिया। पार्क में पुरुष और महिला कर्मचारियों के लिए हॉस्टल की सुविधा विकसित करने तथा परिवहन को आसान बनाने के लिए रेल लाइन से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। यह पार्क लगभग 62 एकड़ भूमि पर दो कैंपस में विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पावर सब-स्टेशन, जलापूर्ति, बिजली और प्लग एंड प्ले शेड जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां 44 खाली भूखंडों पर नए निवेश और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की संभावना है। इस पार्क का उद्घाटन आगामी 15 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री के द्वारा संभावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button