बिहारराज्यलोकल न्यूज़

लंगट सिंह कॉलेज (LS College) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)  के तत्वावधान में वन महोत्सव के अवसर पर एक वृहद् वृक्षारोपण अभियान का हुआ आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार ०७ जुलाई

मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक लंगट सिंह कॉलेज (LS College) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया ने पौधारोपण कर अभियान का नेतृत्व किया और प्रकृति संरक्षण के प्रति संकल्प दोहराया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा की कॉलेज प्रशासन ने केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि पूर्व के पेड़ों और नए पौधों की समुचित देखरेख की दीर्घकालिक नीति अपनाई है। उन्होंने कहा की इस हरित अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर को पर्यावरण-अनुकूल बनाना और छात्रों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर एनएसएस (NSS) के डॉ. शशिकांत पाण्डेय, डॉ वार्णेश्वर शर्मा, डॉ दीपक कुमार, डॉ.प्रदीप कुमार, सरोज कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमें मो.अर्शक़, स्वतांभुझ, रजनीश, पलक रंजन, मिदहत रहमान, प्रकृति, संजना, स्मृति, कोमल कुमारी, सोनी प्रमुख रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button