बिहारराज्यलोकल न्यूज़
पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा जन शिकायत निवारण सुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और त्वरित निष्पादन हेतु दिए गए कड़े दिशा-निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार ०८ जुलाई
पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय (हाजीपुर) में जन शिकायत निवारण सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं (विशेषकर भूमि विवाद, मारपीट और पारिवारिक मामले) को गंभीरता से सुना गया और त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित थानाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को को त्वरित निष्पादन हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। वैशाली जिला पुलिस आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नियमित रूप से ऐसे जनसुनवाई शिविरों और कार्यक्रमों का आयोजन करती है।




