बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा महनार थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए जारी किए गए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, महनार (वैशाली), बिहार, १५ जून  

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP)  विक्रम सिहाग द्वारा महनार थाना के वार्षिक निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), महनार प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष बेदानंद सिंह, सहित थाने के सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के नियमित कार्यों, दस्तावेजों (अभिलेखों) के संधारण और विधि-व्यवस्था की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। अनुसंधानकर्ता-वार (Investigating Officers) लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करने और फरार चल रहे अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की बात कही गई। नशा एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाने तथा इसमें शामिल लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया। थाने की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए भवन के चारों ओर चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) निर्माण हेतु आवश्यक आधिकारिक पत्राचार करने का आदेश जारी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button