अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity) के अवसर पर ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २२ मई
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity) के अवसर पर ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ.विपिन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पारिस्थितिकी तंत्र, जीव-जंतुओं के संरक्षण और प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा की भारत में जैव विविधता विकसित भारत की एक मजबूत कड़ी है। हर क्षेत्र में क्षेत्रिय गुणों को वैश्विक बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.जितेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। मुख्य वक्तव्य देते हुए रसायनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार ने कहा कि नवीन भारत के निर्माण में जैव विविधता एक अनिवार्य कदम है। निचले स्तर से अवशिष्ट पदार्थों का सार्थक इस्तेमाल होना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा पर्यावरण से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर पीपीटी, पोस्टर और मॉडल प्रस्तुत किया गया। जिसमें अंशु कुमारी, स्वेता कुमारी, महिमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षीय संबोधन में जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्रों को जैव विविधता के अनुप्रयोग पर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ.योगेश कुमार, एजाज, प्रतिमा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम संचालन विपिन कुमार और धन्यवाद ज्ञापन जया झा ने किया.





