बीआरएबीयू के कुलपति ने डॉ.बी.आर.अम्बेडकर की जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समानता और शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ अप्रैल
बीआरएबीयू (BRABU) के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर विश्वविद्यालय परिसर के अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समानता और शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.राय ने बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया और कहा की यह आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समुदाय को सामाजिक समानता और शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का एक प्रयास है। डॉ.अंबेडकर के समानता, शिक्षा और न्याय के सिद्धांतों पर जोर देते हुए विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. आलोक प्रताप सिंह नें कहा की यह कार्यक्रम अंबेडकर जयंती पर बीआरएबीयू की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुलपति का यह कार्य बाबासाहेब के सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण का सम्मान करता है। कुलपति के नेतृत्व में, विश्वविद्यालय ने शिक्षा के माध्यम से हाशिए पर पड़े समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो.रविन्द्र कुमार चौधरी, कुलसचिव प्रो.समीर कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता, प्रो.विजय कुमार, प्रो.विरेन्द्र कुमार चौधरी, पूर्व उप-कुलसचिव डॉ.विनोद बैठा, पूर्व उप-कुलसचिव उमाशंकर दास, पूर्व उप-कुलसचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह ‘मधु’, उप-कुलसचिव डॉ.अमर बहादुर शुक्ला, पेंशन अधिकारी डॉ.मो.अमानुल्लाह, डॉ.सतीश कुमार, डॉ.ललित किशोर और कर्मचारी संघ के राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मी उपस्थित थे.





