बिहारराज्यलोकल न्यूज़
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर), मुजफ्फरपुर द्वारा पुलिस क्लब स्थित उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ अप्रैल
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज मुजफ्फरपुर के पुलिस क्लब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) मोहिबुल्लाह अंसारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को याद करते हुए समाज निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।




