मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (गवर्निंग बॉडी) की बैठक संपन्न

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २५ मार्च
मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल-सह-अध्यक्ष शासी निकाय गिरिवर दयाल सिंह ने की, बैठक में सभी गवर्निंग बॉडी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के प्राचार्य डॉ.एम.के झा ने चेयरमैन श्री सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्यों प्रो.दिनेश चंद्र राय कुलपति बीआरएबीयू, डॉ.कुमारी विभा, प्राचार्या श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अन्य उपस्थित गणमान्य सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात, प्राचार्य ने संस्थान की प्रगति एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दी। तत्पश्चात, बैठक के सभी एजेंडा बिंदुओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान चेयरमैन श्री सिंह ने उपरोक्त सभी एजेंडा पर प्रमुख सुझाव प्रस्तुत किए और संबंधित सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), मुजफ्फरपुर, पूर्वी भारत का एक प्रमुख तकनीकी शिक्षा संस्थान है। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में है और पूरी तरह से बिहार सरकार द्वारा वित्त पोषित है। 1954 में स्थापित, एमआईटी भारत के सबसे पुराने तकनीकी संस्थानों में से एक है, जो “काम सर्वोपरि है” के आदर्श वाक्य के साथ काम करता है। इसकी नींव भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी। इस अवसर पर बीआरएबीयू कुलपति प्रो.राय नें कहा की एमआईटी की स्थापना 25 सितंबर 1954 को, भारत की स्वतंत्रता के ठीक सात साल बाद हुई थी। इसका उद्घाटन तत्कालीन पूर्वी पंजाब के राज्यपाल सी.पी.एन. सिन्हा ने किया था। शुरुआत में, इसे सिविल इंजीनियरिंग विषय के साथ 1954-55 बैच के 45 छात्रों के साथ ‘कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग, मुजफ्फरपुर’ के नाम से शुरू किया गया था। यह आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से संबद्ध है और इंजीनियरिंग और फार्मेसी में स्नातक कार्यक्रम तथा मशीन डिजाइन और थर्मल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर विशेषज्ञता प्रदान करता है। यह संस्थान बिहार राज्य की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को भी पूरा करता है। गवर्निंग बॉडी में आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल-सह-अध्यक्ष शासी निकाय गिरिवर दयाल सिंह, सदस्य प्रो.दिनेश चंद्र राय, कुलपति, बीआरएबीयू, सुब्रत कुमार सेन, जिला पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, डॉ.कुमारी विभा, प्राचार्य, श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज, श्रेष्ठ अनुपम, उप-विकास आयुक्त, कान्तेश मिश्र, वरीय पुलिस अधीक्षक, ऋतुराज प्रसाद सिंह, नगर आयुक्त, रवी चन्द्र, अधीक्षण अभियंता, बीसीडी, विनोद कुमार तिवारी, जिला लेखा पदाधिकारी, मिथलेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीएचईडी, श्रीनिवास सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड, डॉ.ठाकुर संजय कुमार, प्राचार्य, राजकीय पोलिटेकनिक, डॉ.वरूण कुमार राय, प्राचार्य, राजकीय महिला पोलिटेकनिक, डॉ.मिथिलेश कुमार झा, प्राचार्य, MIT,सदस्य सचिव शामिल है. बैठक के दौरान चेयरमैन श्री सिंह ने MIT मुजफरपुर द्वारा प्राप्त की गई “Outstanding Contribution 2024” का ISTE राष्ट्रीय सम्मेलन द्वारा प्राप्त पुरस्कार, “Best Faculty Chapter Award 2024” बिहार एवं झारखंड सेक्शन के लिए ISTE सम्मेलन द्वारा सम्मान सहित विभिन्न उपलब्धियों की सराहना की। प्राचार्य डॉ.झा ने चेयरमैन एवं सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ.रजनीश, डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ.वाई.एन शर्मा, डॉ.संजय कुमार, प्रो.दीपक कुमार चौधरी, प्रो.ऋषभ शर्मा, प्रो.पल्लव कुमार, एवं प्रो. प्रियंका चोपड़ा सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







