बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सीतामढ़ी के 2,50,000 महिलाओं के खाते में भेजी गई राशि

लाभार्थी के खाते में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने लाभार्थी के खाते में राशि अंतरण प्रक्रिया कि शुरुआत की

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, २६ सितम्बर

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थी के खाते में राशि भेजी गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री ने लाभार्थी के खाते में राशि अंतरण प्रक्रिया कि शुरुआत की। सीतामढ़ी जिले में आज 2,50,000 महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई। सीतामढ़ी के डीआरसीसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने बताया कि प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ दिया जा रहा है। शुरुआत में दस हजार रुपये की राशि प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार शुरू करने और आकलन उपरांत आवश्यकता अनुसार दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार शुरू करेंगी। महिलाएं इस योजना के तहत प्राप्त राशि से रोजगार-स्वरोजगार का साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगी। अपना आय का साधन होने से, गरिमा के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना लाभकारी सिद्ध होगा। वही डीपीएम जीविका ने बताया कि आज स्कूल 250000 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का गाँव पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रचार गाड़ी में लगे ऑडियो प्रचार सामग्री के जरिए महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की सूचना दी जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रचार – प्रसार के लिए जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांव – पंचायत में जागरूकता वाहन में लगे स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो- वीडियो फिल्म दिखाकर महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, नगर आयुक्त तथा जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारीउपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!