देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रधानमन्त्री ने भागलपुर से देश के 9.80 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के रूप में कुल 22 हजार करोड़ किया हस्तांतरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बिहार के 76 लाख किसान शामिल, बिहार के किसानों के खाते में भेजे जाएंगे 1600 करोड़ रुपये

ध्रुव कुमार सिंह, भागलपुर, बिहार

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर से देश के 9.80 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के रूप में कुल 22 हजार करोड़ हस्तांतरित किया। इसमें बिहार के 76 लाख किसान शामिल हैं। बिहार के किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। प्रधानमन्त्री श्री मोदी ने लाखों किसानों को किसान निधि सम्मान का पैसा सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया। भागलपुर में आयोजित किसान सम्मान समारोह में प्रधानमन्त्री ने कहा कि मैंने लाल किले से कहा था कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। इनमें गरीब, हमारे अन्नदाता किसान, हमारे नौजवान और हमारे देश की नारी शक्ति। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ किया। भागलपुर के पौराणिक महत्व का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय भाषा में वहां मौजूद लोगों को प्रणाम करते हुए कहा की एनडीए की सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार हो, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता में है। बीते दशक में हमने किसानो की हर समस्या की समाधान के लिए पूरी शक्ति से काम किया है। प्रधानमन्त्री ने कहा कि भागलपुरी सिल्क पूरे हिन्दुस्तान में मशहूर है। दुनिया के दूसरे देशों में भी इस सिल्क की डिमांड बढ़ रही है। केंद्र सरकार रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फेबरिक प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण पर जोर दे रही है। इससे भागलपुर के बुनकर साथियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और उनेक उत्पाद दुनिया के कोने-कोने में पहुंच पाएंगे। प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो आपको पीएम किसान सम्मान योजना नहीं मिलती। किसानों को यूरिया के लिए लाठी खानी पड़ती। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान योजना को शुरू हुए अभी महज 6 साल हुए हैं और करोड़ों किसानों के खाते में राशि भेजी जा चुकी है। प्रधानमन्त्री ने अपने संबोधन में जंगलराज और कांग्रेस का जिक्र कर विरोधियों को घेरा। प्रधानमन्त्री ने कहा कि पहले छोटे किसानों का हक बिचौलिये हड़प लेते थे। लेकिन ये मोदी है, ये नीतीश जी हैं जो किसानों के हक का किसी को नहीं खाने देंगे। ये कांग्रेस वाले और जंगलराज वाले सरकार में थे तो इन लोगों ने खेती का कुल जितना बजट रखा था उससे कई गुना ज्यादा पैसा तो आप किसानों के बैंक खातों में भेज चुके हैं। ये काम कोई भ्रष्टाचारी नहीं कर सकता है। यह काम वहीं सरकार कर सकती है जो किसान कल्याण को समर्पित है प्रधानमन्त्री कहा कि कांग्रेस हो या जंगलराज वाले हों, इनके लिए आप किसानों की तकलीफ कोई मायने नहीं रखती। पहले जब बाढ़ आती थी, सूखा पड़ता और ओला पड़ता था तो ये लोग किसानों को अपने हाल पर छोड़ देते थे। साल 2014 में जब आपने एनडीए को आशीर्वाद दिया तो मैने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। एनडीए सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना बनाई। किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से कहा कि अब उड़द, मसूर, और अन्य दाल भारत सरकार किसानों से खरीदेगी। मखाना विकास बोर्ड से मखाना पैदा करने वालों की तकदीर बदलेगी। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसानों के खाते में सीधे पैसे नहीं भेजे हैं। हमारी सरकार ने एमएसपी पर फसलों की खरीद का इंतजाम किया है। श्री चौहान ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में किसानों का और भी विकास होगा। कार्यक्रम में NDA के दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थें. मंच पर प्रधानमन्त्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी, ललन सिंह और चिराग पासवान, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे समेत कई दिग्गज नजर आए। मंच पर मौजूद नेताओं ने मखाने से बना माला पहना कर प्रधानमन्त्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रधानमन्त्री मोदी आज हम लोगों के बीच भागलपुर आए हैं। श्री कुमार ने आगे कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार से देश भर के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है। इसमें बिहार के 76 हजार से अधिक किसान शामिल है। यह केंद्र सरकार की अहम योजना है। जिसमें सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। अब हम बताना चाहते हैं कि हमारा शुरू से कृषि पर जोर देने का लक्ष्य रहा है। इसलिए कृषि रोड बनाकर कृषि के विकास के लिए काम किया गया। यह मैप लागू करने से कृषि का विकास हुआ है। इसके अलावा दूध, अंडा और मछली उत्पादन भी बढ़ा है। पहले यहां हम मछली दूसरे राज्यों से मंगवाते थे और अब हम आत्मनिर्भर हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी यहां आ गए हैं तो सिर्फ यहां का नहीं बल्कि पूरे बिहार का विकास होगा। उन्होंने ने कहा कि अब इधर-उधर नहीं बल्कि उन्हीं के सहयोग से बिहार को आगे ले जाएंगे। हमलोगों ने गरीब, दलित और पिछड़ों के उत्थान के लिए हमने काम किया है। पहले रात में कोई घूमता नहीं था। लेकिन आज पुरुष-महिला सब रात में घूमते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग प्रधानमन्त्री मोदी के पक्ष में है और इसलिए पूरे देश का विकास होगा और बिहार भी आगे बढ़ेगा। श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है और बिहार के विकास में सहयोग मिल रहा है। बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नगर के लिए वित्तीय सहायता, प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 को सरकार में आने के बाद हम लोग लगातार बिहार के विकास में लगे हुए हैं। याद है ना जब पहली बार सरकार में आए थे तो क्या स्थिति थी। शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था और समाज में काफी विवाद होता था। हिंदू-मुस्लिम का भी वो झगड़ा कराते थे। पढ़ाई की हालत खराब थी। इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। उन लोगों के समय में। सड़कों का बुरा हाल था और बिजली तो बहुत कम थी। पटना में भी बिजली नहीं थी। पटना में मुश्किल से आठ घंटे बिजली रहती थी। उसके बाद हम लोगों ने काफी काम किया है। किसी प्रकार का डर नहीं है। प्रेम, भाईचारे का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!