बिहारराज्यलोकल न्यूज़

आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १२ सितम्बर

संयुक्त सचिव-सह-केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, की अध्यक्षता में सीतामढ़ी जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational District Programme) एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले की प्रगति की समीक्षा की गई। NITI Aayog के Champions of Change पोर्टल के मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार सीतामढ़ी ने 52.9834 से बढ़कर 61.9056 का स्कोर प्राप्त किया तथा 8.922 अंकों का सुधार दर्ज किया। राज्य के आकांक्षी जिलों में सीतामढ़ी तीसरे स्थान पर रहा। शिक्षा क्षेत्र की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के संक्रमण (Transition), ड्रॉपआउट की रोकथाम, विद्यालय ट्रैकिंग तथा छात्रवृत्ति से संबंधित गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। जिले में School Tracking Register के माध्यम से विद्यार्थियों को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि संक्रमण के दौरान संभावित ड्रॉपआउट को रोका जा सके। प्राथमिक से उच्च प्राथमिक स्तर पर संक्रमण दर 86.40% तथा उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर 81.78% दर्ज की गई है। विद्यालयों में बालिकाओं के लिए कार्यशील शौचालय, पेयजल एवं विद्युत जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। साथ ही ड्रॉपआउट एवं छात्रवृत्ति के संबंध में शिक्षकों की क्षमता वृद्धि तथा विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता के लिए गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की ANC जांच, संस्थागत प्रसव, एनीमिया प्रबंधन, टीकाकरण तथा कुपोषण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगस्त 2026 में चार या अधिक ANC जांच प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं का अनुपात 97.11% रहा। गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं के उपचार का कवरेज 100% दर्ज किया गया। जिले के सभी 3,788 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह VHSND आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं 505 में से 502 स्वास्थ्य संस्थानों को Health & Wellness Centre के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। बैठक में जिले के आकांक्षी प्रखंड बैरगनिया की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मार्च 2026 में बैरगनिया का आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में Overall Rank 108 दर्ज किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर लड़कों की संक्रमण दर 90.71% तथा लड़कियों की 90.65% रही। माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्तर पर लड़कों की संक्रमण दर 90.12% तथा लड़कियों की 90.92% दर्ज की गई। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सामाजिक विकास, कृषि एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न संकेतकों में प्रगति और सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी प्रस्तुत किया गया। बैठक का उद्देश्य जिले एवं आकांक्षी प्रखंड में विभिन्न विकास संकेतकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष अंतराल को कम करना तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button