बिहारराज्यलोकल न्यूज़

डीएम एवं एसएसपी ने शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा का विजिट कर बंदी दरबार का आयोजन किया साथ ही कैदी वार्ड/ किचेन/ स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण तथा जेल की अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०८ फ़रवरी  

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा का विजिट कर बंदी दरबार का आयोजन किया साथ ही कैदी वार्ड/किचेन/स्वास्थ्य सुविधाओं  का निरीक्षण तथा सुरक्षा मानक के अनुरूप जेल की व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जेल परिसर में बंदी दरबार का आयोजन कर कैदियों से आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया एवं उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और नियमानुसार आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कैदियों के लिए संचालित कौशल विकास  प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा उससे कैदियों के विकसित तकनीकी कौशल एवं हुनर की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस क्रम में अधिकारीद्वय ने महिला एवं पुरुष वार्ड तथा रसोईघर का निरीक्षण किया तथा सरकारी प्रावधान के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस क्रम में कैदियों के इलाज के लिए संचालित ओपीडी, चिकित्सकों की उपस्थिति का जायजा लिया तथा इसे निरंतर, नियमित एवं निर्वाध रूप से जारी रखने को कहा। उन्होंने जेल मैनुअल का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश जेल अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता को दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जेल में मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु सीसीटीवी के लोकेशन की  दिशा एवं क्रियाशीलता बनाये रखने तथा नियमित निरीक्षण करते रहने का निर्देश जेल अधीक्षक श्री मेहता को दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!