बिहारराज्यलोकल न्यूज़

औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निर्माणाधीन भवन से शव बरामद होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नें घटनास्थल पर पहुँचकर किया सूक्ष्म निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २७ जुलाई

मामला वैशाली (हाजीपुर) के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित राजपूत नगर का है, जहाँ एक निर्माणाधीन भवन (अपार्टमेंट के बेसमेंट/लिफ्ट क्षेत्र) से करीब तीन दिन पुराना संदिग्ध शव बरामद हुआ है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) वैशाली  शुभांक मिश्रा ने खुद अधिकारियों के साथ मिलकर घटनास्थल की बारिकी से जांच की है। मामले की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। मामले की जांच हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, प्रथम दृष्टया मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले के शीघ्र खुलासे के प्रयास जारी हैं। मृतक की पहचान पंकज कुमार के रूप में की गई है, जो 23 जुलाई को काम के सिलसिले में हाजीपुर आए थे। स्थानीय निवासियों द्वारा भवन से तेज दुर्गंध आने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तलाशी ली और सोमवार को शव बरामद किया। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह 23 जुलाई से लापता थे और उनका शव उसी निर्माणाधीन मकान से मिला जहाँ पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद था। परिजनों के अनुसार, पंकज कुमार किसी काम के सिलसिले में हाजीपुर पहुंचे थे और उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पुलिस अधीक्षक (SP) वैशाली के नेतृत्व में एफएसएल (FSL) टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की सटीक वजह (हत्या या आत्महत्या) साफ हो सके। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए खुद वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा, सदर-1 के डीएसपी सुबोध कुमार, और औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने पूरे अपार्टमेंट और बेसमेंट क्षेत्र का काफी बारीकी से सूक्ष्म निरीक्षण किया है। स्थानीय लोगों को निर्माणाधीन इमारत से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब अंदर दाखिल हुई तो बेसमेंट से करीब तीन दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ। इस इमारत में पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद था। पटना से आई एफएसएल (FSL) की विशेष टीम ने घटनास्थल के चप्पे-चप्पे की जांच की है और वहां से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं ताकि मौत की सही वजह का पता चल सके। चूंकि शव सुनसान पड़े निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट से मिला है, इसलिए पुलिस इसे हत्या कर शव को छुपाने के कोण से भी देख रही है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पूरी तरह खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button