बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन विधि पालक युवक’ अभियान के तहत आर.एन. कॉलेज, हाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर, (वैशाली), बिहार, २० जुलाई

वैशाली पुलिस द्वारा बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ‘ऑपरेशन विधि पालक युवक’ अभियान के तहत आर.एन. कॉलेज, हाजीपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (स्पेशल क्राइम सह साइबर क्राइम) चाँदनी सुमन और उनकी टीम ने युवाओं को बाल श्रम, मानव व्यापार, बंधुआ मजदूरी, महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों, लैंगिक संवेदनशीलता और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (स्पेशल क्राइम सह साइबर क्राइम) चाँदनी सुमन नें कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व और महिला/बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि एक अपराध-मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा की वे ऐसे किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button