बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड में नवनिर्मित मॉडल बरियारपुर थाना भवन का हुआ विधिवत लोकार्पण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १९ जुलाई

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड में नवनिर्मित मॉडल बरियारपुर थाना भवन का विधिवत लोकार्पण केंद्रीय मंत्री डॉ.राजभूषण चौधरी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और स्थानीय विधायक आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से किया है। इस आधुनिक परिसर के चालू होने से अब क्षेत्र के लोगों को त्वरित पुलिस सहायता और बेहतर कानून-व्यवस्था का लाभ मिलेगा. यह नवनिर्मित थाना हाट परिसर में चल रहे पुराने भवन से नए और आधुनिक परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। इस नए भवन में पुलिसकर्मियों की सुविधा के साथ-साथ सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी और बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण की आधुनिक व्यवस्था की गई है, जो सकरा प्रखंड की 10 पंचायतों के लिए काम करेगा। लोकार्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार सिंह प्रभाकर नें कहा की बरियारपुर को वर्ष 1989 में पहली बार आउटपोस्ट (OP) के रूप में खोला गया था। इसके बाद वर्ष 2024 में इसे पूर्ण थाना का दर्जा मिला। तब से यह थाना बरियारपुर हाट परिसर के एक पुराने मकान से संचालित हो रहा था। नया मॉडल थाना भवन पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत पूरा थाना परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। ग्रामीण एसपी श्री सिंह ने कहा कि अपना भवन न होने से पुलिसकर्मियों और आम जनता दोनों को परेशान होना पड़ता था। अब नए परिसर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस उद्घाटन समारोह में सेवानिवृत्त कुलपति डॉ. आर.पी श्रीवास्तव, सकरा डीएसपी मनोज कुमार सिंह, बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा, सकरा पुलिस इंस्पेक्टर कंचन कुमारी, सकरा थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह और बरियारपुर थाना अध्यक्ष शिवचंद्र कुमार, सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) सनोबर प्रवीण सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button