बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस अधीक्षक द्वारा ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस बल का निरीक्षण कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, २१ जुलाई

वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस केंद्र, हाजीपुर में ‘लाइन डे’ का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान करना और प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करना था. इस दौरान जिले में आगामी श्रावणी मेला और कानून-व्यवस्था को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए.इस दौरान पुलिस बल की परेड का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. यह आयोजन पुलिसकर्मियों के कल्याण और अनुशासन को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से किया जाता है.पुलिस अधीक्षक द्वारा ‘लाइन डे’ के दौरान पुलिस बल की परेड का निरीक्षण कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। इस अवसर पर लंबित विभागीय कार्यों का निपटारा किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा, अनुशासन तथा त्वरित कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button