एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार एवं सीएससी संचालक हुए सम्मानित

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०८ मई
सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, राजस्व कर्मचारियों, किसान सलाहकारों एवं सीएससी संचालकों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी रिची पांडेय, अपर समाहर्ता संजीव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि एग्रीस्टैक परियोजना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जिले में परियोजना के कार्यों को गति मिली है। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।





