वैशाली जिले की जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (SP) के संयुक्त तत्वावधान में भगवानपुर प्रखंड की किरतपुर राजाराम पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ (बहु-विभागीय जन सुनवाई) का किया गया आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार ०७ जुलाई
वैशाली जिले की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा के संयुक्त तत्वावधान में भगवानपुर प्रखंड की किरतपुर राजाराम पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ (बहु-विभागीय जन सुनवाई) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाना और गाँव के लोगों की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण एवं निष्पादन सुनिश्चित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई तथा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर ऑन-द-स्पॉट समाधान किया. इन सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की अधिकतम समय-सीमा 30 दिन निर्धारित की गई है. जनता की सुविधा के लिए शिविर स्थल पर कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट की सुविधा के साथ बैठने और पेयजल का उचित प्रबंध किया गया था. शिविर में आने वाले ग्रामीनों नें सीधे जिला पदाधिकारी (DM) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) के समक्ष अपनी समस्या रखा, जहाँ संबंधित विभागों के अधिकारी नें तुरंत आवेदन दर्ज किया। पारदर्शिता और बेहतर ट्रैकिंग के लिए शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को तुरंत सहयोग पोर्टल- बिहार पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया। उप-विकास आयुक्त (DDC) कुंदन कुमार को इस पूरी प्रक्रिया का नोडल अधिकारी बनाया गया है. बिहार सरकार के नियमों के अनुसार, सहयोग पोर्टल और शिविरों के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का 30 दिनों के भीतर हर हाल में निष्पादन (Resolution) करना अनिवार्य है। शिकायत का समाधान होने के बाद आवेदक को डाक या संदेश के माध्यम से लिखित रूप में सूचित किया जाता है। यदि आप शिविर में नहीं जा पाए हैं या अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं, तो इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं: आप अपने मोबाइल से टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा वैशाली जिला स्तर की शिकायतों के लिए 1800-419-0608 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आधिकारिक Sahyog Portal पर जाकर आवेदन के समय मिले विशिष्ट संदर्भ नंबर (Reference Number) के जरिए आप वास्तविक समय (Real-Time) में शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।





