बिहारराज्यलोकल न्यूज़

कुढ़नी ब्लॉक के गवर्नमेंट हाई स्कूल में बिहटा (पटना) से आई NDRF की टीम द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २४ अप्रैल

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी ब्लॉक के गवर्नमेंट हाई स्कूल में बिहटा (पटना) से आई NDRF की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस फेमिलराइजेशन एक्सरसाइज (FAMEX) के अंतर्गत प्रशिक्षण में जीवन रक्षक कौशल (Life Saving Skills) के तहत CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन): दिल का दौरा पड़ने या सांस रुकने की स्थिति में जान बचाने की तकनीक, प्राथमिक उपचार: चोट लगने या हड्डी टूटने पर घरेलू चीजों का उपयोग कर तत्काल सहायता देना, फायर सेफ्टी: अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) का उपयोग और आग लगने पर सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके, खोज और बचाव तकनीक (Search & Rescue): भूकंप या बाढ़ जैसी स्थितियों में मलबे या पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष उपकरणों (जैसे कटर, एयर लिफ्टिंग बैग) का प्रदर्शन, स्थानीय संसाधनों का उपयोग: उपलब्ध घरेलू चीजों (जैसे बांस, पानी की बोतलें) से अस्थायी स्ट्रेचर या लाइफ जैकेट बनाना सिखाया गया। इसके साथ ही दृश्य विवरण (Visual Details) छात्रों द्वारा भूकंप के दौरान ‘Drop, Cover and Hold’ का अभ्यास करना, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति (डमी) को सुरक्षित तरीके से स्ट्रेचर पर ले जाने का प्रदर्शन, बाढ़ बचाव के लिए देशी जुगाड़ से बनाए गए राफ्ट (Raft) का उपयोग के बारे में बताया गया. इसके साथ ही टीम द्वारा सभी विषयों का प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमो) भी किया गया और बच्चों से भी डेमो करवाया गया, जिससे उनकी समझ और बेहतर हो सके। इस प्रशिक्षण में लगभग बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ तथा विद्यालय के शिक्षक और कर्मी शामिल हुए। जिला जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया की यह एक सराहनीय पहल है। फेमिलराइजेशन एक्सरसाइज (FAMEX) स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी।इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ती है, बल्कि वे भविष्य में ‘कम्युनिटी वॉलिंटियर्स’ के रूप में समाज की मदद करने के लिए भी तैयार होते हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदाओं के समय स्थानीय स्तर पर ‘फर्स्ट रिस्पांडर’ तैयार करना ताकि कम से कम समय में राहत कार्य शुरू किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button