बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति को वैशाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद

ध्रुव कुमार सिंह, महुआ (वैशाली), बिहार, ३० अक्टूबर

वैशाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने वाले वीडियो के मामले में अमोद कुमार राय नामक युवक को महुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर बिलंदपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार युवक गांव के ही अकलू राय का पुत्र है। महुआ अनुमंडल के SDPO (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) पोलसत कुमार नें बताया की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति अपने हाथ में अवैध हथियार लेकर घूमते हुए एवं धमकी देते हुए दिखाई दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महुआ थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो का सत्यापन एवं जांच प्रारंभ की गई। जांच एवं सत्यापन के क्रम में वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान अमोद कुमार राय, पिता-अकलू राय, ग्राम-सैदपुर, वार्ड संख्या-16, थाना-महुआ, जिला-वैशाली के रूप में की गई। तत्पश्चात महुआ थाना पुलिस द्वारा सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति के घर पर विधिवत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अमोद कुमार राय को पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि अपने पड़ोसी के साथ हुए विवाद के दौरान उसने उक्त वीडियो बनाया था। इसके पश्चात विधिवत तलाशी लेने पर उसके घर से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया । बरामद हथियार एवं कारतूस के संबंध में कोई वैध अनुज्ञप्ति अथवा कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा विधिवत जब्ती सूची तैयार कर बरामद हथियार एवं कारतूस को जब्त किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त अमोद कुमार राय को विधिवत गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में महुआ थाना कांड संख्या-1025/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुमार नें कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन, भय एवं दहशत फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button