जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की पहल पर ‘कायाकल्प अभियान’ से संवर रहे जिले के स्वास्थ्य संस्थान

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, २८ अक्टूबर
सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब पहले से अधिक स्वच्छ और सुविधायुक्त माहौल देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के कुशल मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में कायाकल्प अभियान के तहत लगातार सुधार कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि अस्पतालों की सूरत बदलकर उन्हें पूरी तरह से स्वच्छ, सुंदर और मरीज-अनुकूल बनाया जाए। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया की इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) की बुनियादी कमियों को दूर किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए मरम्मती और रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठकों में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण और सफाई कार्यों की लगातार निगरानी की जाए, ताकि कार्य की गुणवत्ता शत-प्रतिशत बनी रहे। स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि इस कायाकल्प पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता और सुविधाओं का स्तर काफी सुधरा है, जिससे आम जनता को सहज चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। यह अभियान स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला प्रशासन के बढ़ते मजबूत कदमों का एक बड़ा प्रमाण है।





