बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने गयाजी में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में हासिल किया स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल)

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ११ अक्टूबर

मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने गयाजी के खेल भवन में 09 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। गयाजी (बिहार) के खेल भवन में समाप्त हुई अंडर-19 बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 5 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SGFI) द्वारा आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. नव्या गोयनका मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की छात्रा हैं और उन्होंने इससे पहले नवंबर 2025 में किशनगंज में आयोजित अंडर-17 बालिका वर्ग की SGFI स्टेट शतरंज चैंपियनशिप भी जीती थी। अगस्त 2026 में नव्या ने अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ FIDE लाइव शतरंज रेटिंग 1579 हासिल की थी। तिरहुत प्रमंडल स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी व पूर्व बिहार राज्य जूनियर विजेता अभिषेक सोनू ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। नव्या और उनकी बहन चेतना के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने के बाद मुजफ्फरपुर के जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार समेत अमित गोयनका, हरिओम और स्थानीय खेल प्रेमियों ने उन्हें जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button