बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र थाना, सदर थाना एवं बिदुपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, ०८ अक्टूबर

वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP)  शुभांक मिश्रा द्वारा जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र थाना, सदर थाना एवं बिदुपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में संतरी की तैनाती, उनके हथियारों और ड्यूटी को लेकर उनकी सतर्कता व अलर्टनेस की जांच की गई। थाने के ओ.डी. (Officer on Duty) पदाधिकारी की मौजूदगी और ड्यूटी रजिस्टर का जायजा लिया गया।  गश्ती वाहनों की लोकेशन और उनके काम करने के तरीकों की बारीकी से समीक्षा की गई। रात की गश्ती और थाना सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई तथा बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप व सुनसान इलाकों में गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री मिश्रा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि रात्रि गश्ती एवं थाना की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button