बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण सहित भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

ध्रुव कुमार सिंह, सराय/भगवानपुर (वैशाली), बिहार, ०५ अक्टूबर

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा द्वारा अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सराय थाना क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गश्ती में तैनात पदाधिकारी एवं पुलिस बल की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए सतर्कता, सक्रियता एवं प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात् वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा द्वारा NH-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच एवं सत्यापन किया गया तथा क्षेत्र में आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस पदाधिकारियों एवं बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वाहन चेकिंग के दौरान खुद एसएसपी ने मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की सक्रियता का निरीक्षण किया। अभियान के तहत बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना वैध कागजात और संदिग्ध रूप से चल रहे वाहनों की बारीकी से जांच की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button