आरबीबीएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २४ सितम्बर
आरबीबीएम कॉलेज के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ.मधु सिंह द्वारा की गई। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे NSS के सिद्धांतों और इसके मूल ध्येय वाक्य (“मैं नहीं, बल्कि आप”) को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ें। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.बी.के. जायसवाल ने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि NSS छात्र-छात्राओं को सीधे तौर पर सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक कार्यों से जोड़ता है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का उद्देश्य छात्राओं और स्वयंसेवकों में “मैं नहीं, बल्कि आप” (Not Me, But You) के आदर्श वाक्य के साथ समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करना। इस अवसर पर NSS स्वयंसेविकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य, जट-जटिन नृत्य एवं एकल संगीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में आयोजित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। निबंध में प्रथम-रीचा, द्वितीय-सौम्या, तृतीय-रक्षा तथा भाषण में प्रथम-आफरीन, द्वितीय-रीचा, तृतीय-सौम्या रहीं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धनंजय झा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो.महेश्वर प्रसाद सिंह, अन्नू कुमारी, चेतना कुमारी, मंजुल कुमारी, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, मो.अफरोज सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।





