बिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की 60 से अधिक विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १२ सितम्बर

जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (PMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की 60 से अधिक विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप- समाहर्ता, एनएचएआई, पुल निर्माण निगम, बीएसआरडीसीएल एवं अन्य के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मुजफ्फरपुर जिले में चल रही 60 से अधिक सरकारी एवं बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं के कार्यों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर बुडको (BUDCO) के परियोजना निदेशक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा भूमि अर्जन और अन्य बाधाओं को दूर करने के लिए अनुमंडल अधिकारियों (SDOs) व पुलिस उपाधीक्षकों (SDPOs) को विशेष रुचि लेकर समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button