बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 25 ग्राम हेरोइन (64 पुड़ियों में पैक) के साथ किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०६ सितम्बर

मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची-पक्की ओपी (औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत) पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शेरपुर (दिघड़ा बैंक के पास) इलाके से एक पति-पत्नी को 25 ग्राम हेरोइन (64 पुड़ियों में पैक) के साथ गिरफ्तार किया है। टाउन सीडीपीओ विनीता सिन्हा नें बताया की शहर को नशामुक्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं. यह गिरोह एक सुनियोजित नेटवर्क की तरह काम कर रहा था, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय इलाकों और कॉलेज जाने वाले युवाओं के बीच सूखे नशे का जाल फैलाना था. पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके पूरे सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है. गिरफ्तार तस्कर संजीत कुमार उर्फ गुर्जर और उसकी पत्नी राधा देवी द्वारा 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन/कोटा), जिसे 64 छोटी पुड़ियों में पैक किया गया था। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 से 5 लाख रुपये है। सदर थाना (कच्ची-पक्की ओपी) में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कांड संख्या-847/26 में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वे यह नशीली खेप वैशाली जिले के महुआ इलाके से लाते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए पति-पत्नी का गिरोह और दो दिन पहले ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से पकड़े गए तीन बड़े तस्करों का गिरोह एक ही संगठित सिंडिकेट का हिस्सा हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button