बिहारराज्यलोकल न्यूज़
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों का किया संयुक्त रूप से निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर(वैशाली), बिहार, ०६ सितम्बर
जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सदर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित निचले इलाकों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने अकिलाबाद, चंद्रालय और गद्दायसराय का दौरा कर वहाँ पहुँचे बाढ़ के पानी की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने अकिलाबाद, चंद्रालय और गद्दायसराय के जलमग्न क्षेत्रों का दौरा किया ताकि जमीनी हकीकत का पता लगाया जा सके। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित लोगों तक जरूरी राहत सामग्री पहुँचाने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नेबताया की जिला प्रशासन एवं वैशाली पुलिस बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है।





