बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी ने शहर में निर्माणाधीन रिंग बांध रोड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का लिया जायजा

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०६ सितम्बर

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शहर में निर्माणाधीन रिंग बांध रोड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप-विकास आयुक्त श्वेता भारती, अपर समाहर्ता संजीव कुमार, जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह, एसडीओ आनंद कुमार, सीओ डुमरा सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति, सामने आ रही बाधाओं तथा निर्धारित समय-सीमा की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बुडको के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र दूर करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण का मामला भी सामने आया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में अतिक्रमणवाद चलाया गया था। अब पुनः टीम गठित कर नियमानुसार अतिक्रमणवाद संचालित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिंग बांध रोड पुनौरा धाम तक आवागमन सुगम बनाने के साथ-साथ शहर की कनेक्टिविटी के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्माण कार्य में बाधक बन रहे विद्युत पोलों की शिफ्टिंग तथा आवश्यकतानुसार पेड़ों के स्थानांतरण की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button