बिहारराज्यलोकल न्यूज़

विद्या भारती का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है- डॉ. रवीन्द्र कान्हेरे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०४ सितम्बर

विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रवीन्द्र कान्हेरे ने कहा कि संस्था का मुख्य लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को साक्षर बनाना नहीं, बल्कि उनमें राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कृति का संचार करना है। मुजफ्फरपुर के सदातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ.कान्हेरे नें कहा विद्या भारती केवल साक्षरता ही नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर सामाजिक बदलावों के लिए कार्य कर रही है. संस्था ने देश के हर जिले में अपनी पहुंच मजबूत करने और मूल्य आधारित शिक्षा को समाज के पिछड़े क्षेत्रों तक पहुँचानें का संकल्प लिया है. संगठन अपने ‘पंच परिवर्तन’ रोडमैप के तहत सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों का संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर लगातार केंद्रित है। इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति, बिहार के अध्यक्ष रामप्रकाश प्रसाद, उपाध्यक्ष विजय कुमार झा, डॉ.ललित किशोर, डॉ.सत्यनारायण प्रसाद, अंकज कुमार एवं भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार पाल और नवीन सिंह परमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button