बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूरत (गुजरात) बैंक लूटकांड का कुख्यात एवं वांछित अपराधकर्मी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, २९ अगस्त

महुआ पुलिस ने सूरत (गुजरात) बैंक लूटकांड के एक बड़े और नामी अपराधी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संजीव कुमार नें बताया की पकड़े गए अपराधी का नाम पीयूष कुमार उर्फ प्रिंस कुमार है, जो महिसौर थाना क्षेत्र के मुर्तुजापुर का रहने वाला है (पिता का नाम जितेंद्र राय)। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले को लेकर बलिगांव थाना में कांड संख्या 183/26 दर्ज किया गया है और अपराधी को जेल (न्यायिक हिरासत) भेज दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्री कुमार नें बताया की वैशाली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत महुआ थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 833.16 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई जहाँगीरपुर सलखनी पंचायत भवन के आगे पिपरा कोठी के पास की गई, जहाँ एक पिकअप गाड़ी पर शराब लादी जा रही थी। मौके से राजु पासवान नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अजीत राय और उसके साथियों की तलाश जारी है। महुआ थाना में कांड संख्या 906/26 दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button