पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए “सहयोग, सुरक्षा, समाधान: सीधा संपर्क, त्वरित न्याय” कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०७ अगस्त
पुलिस अधीक्षक, वैशाली शुभांक मिश्रा, (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए “सहयोग, सुरक्षा, समाधान: सीधा संपर्क, त्वरित न्याय” कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय पहुँचे आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना गया। जनता की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई, त्वरित निष्पादन और प्रभावी समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। श्री मिश्रा नें बताया की वैशाली पुलिस द्वारा आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान और पुलिस व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ‘सहयोग, सुरक्षा, समाधान: सीधा संपर्क, त्वरित न्याय’ कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पीड़ित जनता को पुलिस से सीधा जोड़ना और उनकी शिकायतों का पारदर्शी व त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है।




