बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में 60 से अधिक योजनाओं में प्रगति की हुई समीक्षा, अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को तत्परता से क्रियान्वयन करने का दिया गया निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०७ अगस्त

समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा है कि जिला में राज्य-सम्पोषित एवं केन्द्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अच्छी प्रगति है। आ रही छोटी-मोटी समस्याओं को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशेष रूचि लेकर दूर कर रहे हैं। वे मुजफ्फरपुर समाहरणालय में परियोजना अनुश्रवण समूह (प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप) की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, एनएचएआई, पुल निर्माण निगम, बीएसआरडीसीएल एवं अन्य के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में केन्द्रीय एवं राज्य-सम्पोषित 60 से अधिक परियोजनाएँ तेजी से चल रही है। ’’हर एक स्टेकहोल्डर यथा हितबद्ध रैयतों, आम जनता, क्रियान्वयन एजेंसियों सहित सभी को विश्वास’’ में लेते हुए इतनी बड़ी संख्या में विकास योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह प्रसन्नता का विषय है। सभी संबंधित अधिकारी तत्परतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वे स्वयं परियोजना स्थलों का नियमित भ्रमण कर कार्यों में प्रगति का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को भी साईट विजिट कर कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबद्ध अधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसी योजनाओं का गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तत्परता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को ’विकास योजनाओं के मार्ग में आ रही संरचनाओं का नियमानुसार स्थानान्तरण करने, विधिपूर्वक अतिक्रमण हटाने, तीव्र गति से मुआवजा भुगतान करने तथा जनहित की योजनाओं को गुणवतापूर्ण ढंग से समयसीमा के अंदर पूरा करने’ का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निदेश दिया कि यदि मार्ग-रेखन में आ रही संरचनाओं के स्थानांतरण, अतिक्रमण, भू-अर्जन इत्यादि से संबंधित कोई समस्या हो तो उसे सभी स्टेकहोल्डर्स से संवाद स्थापित कर नियमानुसार शीघ्र हल करें। क्रियान्वयन एजेंसी को हरसंभव सहयोग प्रदान करें। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग-1, 2 पश्चिम; पथ निर्माण विभाग-1 एवं 2 बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, बुडको, राष्ट्रीय उच्च पथ/भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बियाडा, बीएसआरडीसी, भवन प्रमंडल, भवन निर्माण निगम लिमिटेड, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-1 एवं 2, जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिले में चल रही 60 से अधिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया। ’’बैठक के दरम्यान ही उन्होंने अंतर्विभागीय विषयों पर आधारित मसलों का समाधान’’ किया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारियों को भी क्षेत्रीय स्तर पर परियोजनाओं से संबंधित सभी हितधारकों के साथ नियमित तौर पर समन्वय बैठक कर आपस के मुद्दों का निराकरण करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अधियाची विभागों द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों को क्षेत्रीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों में प्रगति लाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना स्थल पर अतिक्रमण हो तो अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर नियमानुसार अतिक्रमण हटाएँ। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में जो कोई व्यवधान आ रहा हो उसे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशेष रूचि लेकर समाधान कराएँ। अधियाची विभागों के पदाधिकारीगण भी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित रखें एवं कार्यों में प्रगति लाएँ। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निदेश के आलोक में सभी विकास योजनाओं का तेजी से कार्य चल रहा है। प्रगति यात्रा की योजनाओं में भी अच्छी प्रगति है। सभी योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित की योजनाओं का तीव्र गति से क्रियान्वयन हर्ष का विषय है। पदाधिकारियों को सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा के अंदर पूरा करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा क्रियान्वयन एजेंसियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। कार्यों में बेहतर प्रगति है। हितबद्ध रैयतों, आम जनता, क्रियान्वयन एजेंसियों सहित सभी स्टेकहोल्डर्स को विश्वास में लेकर जनहित के कार्यों के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्माण कार्य में सुरक्षात्मक एवं पर्यावरण संरक्षण सहित सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि एसओपी के अनुसार निर्माण कार्य किया जाए ताकि किसी को कोई खतरा न हो। अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इसका अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने भू-अर्जन तथा भू-हस्तानांतरण के लंबित मामलों को तेजी से निष्पादित करने का निदेश दिया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों को विधिवत शीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परियोजना में हितबद्ध रैयतों को मुआवजा भुगतान में विलंब नहीं की जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न परियोजनाओं में निदेश दिए गए की भवन कार्यपालक अभियंता 12 प्रखण्डों में प्रखण्ड -सह- अंचल कार्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में विद्यालय भवनों (720 आसन) के सभी छः योजनाओं में निर्माण कार्यों को भी तत्परता से करें। समाहरणालय परिसर में बहुउद्देश्यीय कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर शीघ्र पूर्ण करें। जिन-जिन विभागों से अनापति प्रमाण-पत्र आना है, उसे संबंधित विभाग के कार्यकारी विधिवत रूप से शीघ्र समर्पित करें। तकनीकी विभागों के अभियंतागण/पदाधिकारीगण परियोजना स्थलों का नियमित भ्रमण कर गुणवतापूर्वक एवं तेजी से कार्य कराएं। तुर्की (एनएच-77) से सकरी सरैया चैक तक का पथ निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता 10 दिनों के अंदर इसे पूरा करें। मुजफ्फरपुर-पुसा पथ का पी0आर0 कार्य अंतिम चरण है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्य में तेजी लाके इसे शीघ्र पूरा करें।बुडको के अनेक योजनाओं में भौतिक प्रगति 75 प्रतिशत से अधिक है। परियोजना निदेशक समय-सीमा के अंदर सभी योजनाओं को पूरा करें। एनएचएआई के परियोजना निदेशकों को विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने का निदेश दिया गया। एलएईओ के कार्यपालक अभियंताओं को पंचायत सरकार भवनों सहित अन्य योजनाओं पर तेजी से कार्य करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के आलोक में सभी योजनाओं पर समयबद्ध ढंग से तेजी से कार्य करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ’सरकार की विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध’ रहें। बैठक से परियोजना निदेशक, बुडको बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थें। उनके द्वारा कार्यों में रूचि भी नहीं ली जाती है। जिलाधिकारी द्वारा उनसे स्पष्टीकरण किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button