बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सोलर मेल सह सोलर लोन मेला का आयोजन और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २३ जुलाई

विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय, मुजफ्फरपुर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के तत्वावधान में सोलर मेला सह सोलर लोन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार (भा.प्र.से.) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव (भा.प्र.से.) भी उपस्थित रहे। सोलर मेले को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी, बैंक ऋण सुविधा तथा सोलर प्रणाली स्थापित करने से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव (भा.प्र.से.) ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने, बिजली बिल में बचत करने तथा हरित और आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। सोलर मेला में सोलर वेंडर्स, प्रमुख बैंक प्रतिनिधियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत प्रबंध निदेशक ने अभियंताओं, सोलर वेंडर्स एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर प्लांट अधिष्ठापन की प्रगति, यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन (ULA) मॉडल तथा लंबित बैंक ऋण आवेदनों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लंबित बैंक ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिया कि बिना उचित कारण के किसी भी ऋण आवेदन को अस्वीकार न किया जाए तथा पूर्व में अस्वीकृत आवेदनों का पुनः परीक्षण कर पात्र आवेदकों को समयबद्ध रूप से ऋण उपलब्ध कराया जाए। बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए यूएलए मॉडल के तहत लगाए जा रहे सोलर प्लांटों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। फील्ड के सभी अभियंताओं को  सभी लंबित फील्ड निरीक्षण शीघ्र पूर्ण करने, नेट-मीटरिंग प्रक्रिया में तेजी लाने तथा कार्यों की नियमित अनुश्रवण कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button