आरबीबीएम कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र: 2026-2030) की छात्राओं के लिए ‘इंडक्शन मीट’ (दीक्षारंभ समारोह) का हुआ आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २३ जुलाई
आरबीबीएम कॉलेज के सेमिनार हॉल में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र: 2026-2030) की सभी विषयों की छात्राओं के लिए ‘इंडक्शन मीट’ (दीक्षारंभ समारोह) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.मधु सिंह नें कहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र की छात्राओं को कॉलेज के नियमों, अनुशासन और माहौल से अवगत कराना, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) के नए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझाना, कॉलेज की लाइब्रेरी, प्रयोगशाला (Lab), और अन्य सुविधाओं के उपयोग के बारे में बताना, छात्राओं को अपने-अपने विभागों के प्राध्यापकों (Professors) से मिलने और बातचीत करने का अवसर देना है। प्राचार्या डॉ.सिंह नें छात्राओं से कहा की सेमेस्टर प्रणाली में कॉलेज में कक्षाओं की नियमित उपस्थिति अनिवार्य है। कॉलेज परिसर और कक्षाओं में हमेशा अपना परिचय पत्र (ID Card) साथ रखें और दैनिक कक्षाओं और आगामी परीक्षाओं की जानकारी के लिए कॉलेज के नोटिस बोर्ड को नियमित रूप से देखते रहें। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागाध्यक्षों ने संबंधित विषयों के शिक्षकों से छात्राओं का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी की विभागाध्यक्षा डॉ.हेमा कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ.धनंजय झा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, लाइब्रेरियन, प्रधान कार्यालय सहायक एवं सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ-साथ काफी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रही ।





