वैशाली जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह काकिया पर्दाफाश, 07 अंतरजिला अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 308.07 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, ३१ मई
वैशाली जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में 07 अंतरजिला अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 308.07 ग्राम अवैध हेरोइन (वाणिज्यिक मात्रा) बरामद की गई है. यह कार्रवाई बिहार पुलिस की नशा मुक्ति और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाई जा रही लगातार मुहिम का हिस्सा है. वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह गिरोह जिलों के बीच अवैध सप्लाई चेन चला रहा था, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी से दबोच लिया. पुलिस अधीक्षक नें बताया की एसटीएफ एवं मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत कुछ मादक पदार्थ तस्कर विश्वधन पैलेस मैरेज हॉल में मादक पदार्थ खरीद-बिक्री के उद्देश्य से एकत्रित हुए है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा० सदर – 1, हाजीपुर सुबोध कुमार के नेतृत्व में दण्डाधिकारी के एवं नगर थाना पुलिस के साथ एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा एसटीएफ के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वधन पैलेस मैरेज हॉल में छापेमारी किया गया एवं छापेमारी के दौरान 07 अवैध मादक पदार्थ तस्कर को 308.07 ग्राम (वाणिज्यिक मात्रा) अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन ) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उसने द्वारा अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था एवं किसको बेचने वाला था, इसका खुलासा किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार एवं राजवंशी कुमार पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चूका है। इस संदर्भ में नगर थाना कांड सं0-509 / 26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तो में हिमांशु कुमार, राजवंशी कुमार उर्फ पिन्टु, राहुल राज, राकेश कुमार, चंदना देवी सोनिया देवी एवं अनिता हांसदा शामिल है.




