बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय चैंबर फॉर एडवांसमेंट ऑफ स्मॉल एंड मीडियम बिजनेसेज (CASMB) फेलोशिप पुरस्कार से हुए सम्मानित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १७ मार्च

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय केकुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को चैंबर फॉर एडवांसमेंट ऑफ स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस (CASMB) द्वारा चैंबर फॉर एडवांसमेंट ऑफ स्मॉल एंड मीडियम बिजनेसेज के फेलो के रूप में सम्मानित किया गया। यह विशिष्ट सम्मान डॉ.नीतीश भारद्वाज (पूर्व सांसद एवं महाभारत में भगवान कृष्ण के दिव्य चित्रण के लिए प्रसिद्ध) द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ.उमेश कांबले, महासचिव, सीएएसएमबी नें कहा की हम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय को लघु एवं मध्यम व्यवसायों के संवर्धन के लिए गठित संस्था द्वारा फेलो के रूप में सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई देते हैं। डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और वैज्ञानिक, प्रोफेसर राय शिक्षण, अनुसंधान और अकादमिक नेतृत्व में तीन दशकों से अधिक की उत्कृष्टता का परिचय देते हैं। इससे पहले वे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के संस्थापक प्रमुख के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने डेयरी प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रौद्योगिकी में बी.टेक और एम.टेक कार्यक्रमों की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अपनें सम्बोधन में नीलेश लेले, अध्यक्ष, सीएएसएमबी नें कहा की 195 से अधिक शोध प्रकाशनों, कई संपादित पुस्तकों और अनेक डॉक्टरेट और स्नातकोत्तर शोधार्थियों के मार्गदर्शन के साथ, प्रोफेसर राय ने डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।ब्रिटेन के रीडिंग विश्वविद्यालय में राष्ट्रमंडल अकादमिक फैलोशिप और संयुक्त राज्य अमेरिका में विजिटिंग प्रोफेसरशिप सहित उनकी अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहभागिताएँ उनके वैश्विक अकादमिक प्रभाव को दर्शाती हैं। इस अवसर पर डॉ.प्रबोध हल्दे, चेयरमैन, सीएएसएमबी नें कहा की प्रो.राय शिक्षा जगत में एक सम्मानित नेता बने हुए हैं और भारत में अनुसंधान, शिक्षा और संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह पुरस्कार प्रो. राय के डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी में 30 वर्षों के योगदान को मान्यता देता है, विशेष रूप से अकादमिक अनुसंधान को औद्योगिक अनुप्रयोगों से जोड़ने और MSME क्षेत्र में तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया है. सम्मान स्वीकार करनें के पश्चात्  प्रो. राय ने सीएएसएमबी के अध्यक्ष डॉ. प्रबोध हल्दे, चेयरमैन नीलेश लेले और महासचिव डॉ. उमेश कांबले को धन्यवाद देते हुए  कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उद्देश्य छात्रों को ‘नौकरी चाहने वालों’ के बजाय ‘रोजगार सृजनकर्ता’ बनाना है. कुलपति प्रो.राय ने बताया कि बीआरएबीयू का इनक्यूबेशन सेल अब छात्रों को उनके विचारों को स्टार्टअप में बदलने में मदद करने के लिए संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र को नवाचार और रोजगार का मुख्य इंजन बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button