बिहारराज्यलोकल न्यूज़

34 सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर हुआ आयोजित; एमआईटी में जिलाधिकारी ने भाग लेकर छात्र-छात्राओं से किया संवाद स्थापित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २५ अगस्त

मुजफ्फरपुर जिले के 34 सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में पहला विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मुजफ्फरपुर प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त निशांत सिहारा, प्राचार्य, एमआईटी प्रो.(डॉ.) मिथिलेश कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिन्हा उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी नें कहा की यह शिविर छात्रों की शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को सुलझाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा की विद्यार्थी सहयोग शिविर  का उद्देश्य छात्रों को छात्रवृत्ति, नामांकन, प्रमाण-पत्र और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है और एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों की विभिन्न शिकायतों और जरूरतों का त्वरित निपटारा करना है। यह शिविर अब हर महीने के चौथे मंगलवार को सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों में लगाया जाएगा। छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं, परीक्षा, छात्रवृत्ति, हॉस्टल, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का 30 दिनों के भीतर समयबद्ध समाधान किया जायेगा। जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा नें बताया की छात्र विद्यार्थी सहायता पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1100 के जरिए भी अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर उनकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। विद्यार्थी सहयोग शिविर विश्वविद्यालय, अंगीभूत कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, और कल्याण विभाग के छात्रावास आदि में आयोजित होंगें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button