बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग और BUIDCO के कार्यक्रम में ₹1,047.09 करोड़ की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार १२ जुलाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के MIT (मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) मैदान में नगर विकास एवं आवास विभाग और BUIDCO के कार्यक्रम में ₹1,047.09 करोड़ की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत ₹213.25 करोड़ की लागत से विकसित सिकंदरपुर लेक फ्रंट (आधुनिक फव्वारे और लाइटिंग से सुसज्जित) का लोकार्पण किया गया. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत ₹225.03 करोड़ की 309 योजनाओं का शिलान्यास और ₹375.04 करोड़ की 669 योजनाओं का उद्घाटन किया गया. मुजफ्फरपुर शहर के लिए ₹233.77 करोड़ की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया तथा मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना, तिरहुत टाउनशिप का विकास, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का निर्माण शीघ्र शुरू करने, और पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर (जिससे सफर का समय 40 मिनट रह जाएगा) का निर्माण शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button