बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का द्वितीय दिवस हुआ संपन्न

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २० जून  

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा नवीन अतिथि गृह परिसर में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास किया।  इस अवसर पर संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो.आलोक प्रताप सिंह नें बताया की यह आयोजन कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। योगाचार्य के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। यह तीन दिवसीय शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून से 21 जून तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर के द्वितीय दिवस के योगाभ्यास की शुरुआत सुबह 6:30 बजे उपस्थित अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं के साथ आऱभ हुई। योगाभ्यास में तीन-दिवसीय योग शिविर में विश्ववि‌द्यालय के कुलानुशासक (Proctor) प्रो.रबीन्द्र कुमार चौधरी, भौतिकी विज्ञान के अध्यक्ष प्रो.ललन कुमार तथा डॉ.अनुराधा पाठक, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना उपस्थित रहें। द्वितीय दिवस के योगाभ्यास के लिए पश्चिम चंपारण के योग प्रशिक्षक रितेश कुमार आएं थें जिन्होंने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक ने योगाभ्यास के अंतर्गत सर्वप्रथम शांतिपाठ के बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, भुजंगासन इत्यादि और प्राणायम अनुलोम-विलोम, भ्रामरी का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी अचूक औषधि है। योग प्रशिक्षक ने सूर्य नमस्कार के लाभ बताते हुए उसका भी अभ्यास कराया। इस तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के कर्मचारी, एनएसएस (NSS) के स्वयंसेवक, विश्वविद्यालय स्थित पुरूष छात्रावास के छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरी सजगता के साथ योगाभ्यास किया और इस स्वास्थ्यवर्धक अभियान का हिस्सा बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button