पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह-निरीक्षी न्यायाधीश नें व्यवहार न्यायालय, मुजफ्फरपुर का किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभूकों को न्यायमूर्ति के द्वारा किया गया लाभ वितरण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २४ अप्रैल
पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह-निरीक्षी न्यायाधीश, मुजफ्फरपुर न्यायमंडल, न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा द्वारा व्यवहार न्यायालय, मुजफ्फरपुर के निरीक्षण कार्यक्रम हेतु मुजफ्फरपुर आगमन के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर द्वारा उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभूकों को न्यायमूर्ति श्री वर्मा के द्वारा लाभ वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्वेता कुमारी सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पियुष प्रभाकर, जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक, (शहरी क्षेत्र) मोहिबुल्लाह अंसारी. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम राजा राम संतोष कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिजीत चौधरी, सहायक निदेशक, समाज कल्याण अभिषेक कुमार के अलावा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सचिन कुमार मिश्रा एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहिनी कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी द्वारा किया गया। राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत हुई सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार तेज कुमार प्रसाद द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति श्री वर्मा द्वारा सबसे पहले मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (संबल) के तहत कुल पांच लाभार्थियों को बैट्रीचालित ट्राई साईकिल वितरित किया गया, उसके बाद मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत कुल पांच लाभार्थियों, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजनाअंतर्गत सामाजिक पुनर्वास कोष के तहत कुल पांच व्यक्तियों को स्व-रोजगार से संबंधित राशि के चेक प्रदान किये गये साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 5 लाभार्थियों को एवं मनरेगा के तहत कुल 8 लाभार्थियों को जॉब कार्ड प्रदान किये गये। कुल 28 लोगों को विभिन्न लाभकारी योजना के तहत लाभ वितरित किये गये। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, टाउन-2 विनिता सिन्हा ने मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा संचालिस पुलिस पाठशाला के बारे में बताया। कार्यक्रम में पुलिस पाठशाला के बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी गई एवं पुलिस पाठशाला की उपलब्धियों से संबंधित एक विडियो फिल्म भी दिखाया गया।






