बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की सक्रिय पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को लेकर की गई कार्रवाई में जजुआर ओपी (आउटपोस्ट), करजा थाना और बोचहाँ थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियानों में मिली बड़ी सफलताएं

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०८ नवम्बर

मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की सक्रिय पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को लेकर की गई एक बड़ी कार्रवाई में  विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियानों में कई सफलताएं मिली हैं.  जिले के जजुआर ओ०पी० (आउटपोस्ट) पुलिस गश्ती टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में हुए एक लूट कांड का उद्भेदन (खुलासा) करते हुए पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से अपराध में इस्तेमाल हथियार, कारतूस, लूटी गई नकदी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वहीँ करजा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने एक अन्य लूट कांड का सफल उद्भेदन किया है। वारदात को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बोचहाँ थाना क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग (Active Policing) के तहत पुलिस ने जाल बिछाकर अवैध हथियार और कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मुजफ्फरपुर पुलिस की मुस्तैदी के कारण इन अपराधियों को दबोचा गया है और मामले की आगे की जांच जा मुजफ्फरपुर पुलिस के ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर नें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई इन गिरफ्तारियों और कार्रवाई का विस्तृत विवरण देते हुए बताया की जजुआर ओ०पी० (लूट कांड का उद्भेदन) गिरफ्तार अभियुक्त मोनू कुमार (निवासी: औराई थाना क्षेत्र)। 7 नवंबर की रात वाहन जांच के दौरान यह पुलिस को देखकर दो अन्य साथियों के साथ भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ में इसने 5 नवंबर को जजुआर ओपी क्षेत्र में IIFL समस्ता फाइनेंस लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर से हुई लूट (केस नंबर 286/26) और 14 अक्टूबर को औराई थाना क्षेत्र में एक फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट (केस नंबर 350/26) में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामदगी 01 देसी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल (जिसमें एक चोरी की और दूसरी वारदात में प्रयुक्त अपाची), ₹4,000 नकद और 01 मोबाइल फोन। बोचहाँ थाना (अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी) गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम कुमार (निवासी: हमीदपुर, अहियापुर/गरहां)। 7 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बोचहाँ बाजार के पास कमर में हथियार छिपाकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सक्रिय पुलिसिंग के तहत टीम ने तुरंत घेराबंदी कर इसे दबोच लिया। बरामदगी 01 देसी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस और 01 मोबाइल फोन।  करजा थाना (लूट कांड का खुलासा) करजा थाना क्षेत्र में भी मुस्तैद पुलिसिंग के कारण हाल ही में हुए एक लूट कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मुजफ्फरपुर पुलिस की इन टीमों द्वारा त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान (विशेषकर फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाने वाले गिरोहों के खिलाफ) के तहत यह बड़ी सफलता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button