तनिष्क शोरूम में हुई करीब 17 लाख रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, शोरूम का कैशियर गिरफ्तार, चोरी गए स्वर्ण आभूषण बरामद

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०१ नवम्बर
हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हुई करीब 17 लाख रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। इस मामले में शोरूम के ही कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी गए स्वर्ण आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने तनिष्क शोरूम के कैशियर मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी चक का निवासी है और पिछले डेढ़ साल से इसी शोरूम में कैशियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी कैशियर के पास से चोरी किए गए 38.34 ग्राम का एक जोड़ा सोने का कंगन और 63.42 ग्राम की एक सोने की चेन (कुल करीब 17 लाख रुपये के आभूषण) बरामद किए हैं। इसके अलावा उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. शोरूम की स्टोर मैनेजर मुस्कान प्रवीण द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, कैशियर मोहम्मद इरफान ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वित्तीय लेन-देन में अनियमितता की। वे फर्जी भुगतान (फेक बिलिंग) दिखाकर कीमती आभूषणों की डिलीवरी कर गबन करते थे। चोरी और वित्तीय हेराफेरी की इस घटना को अंजाम देने के बाद भी कैशियर इरफान लगातार रोजाना शोरूम में अपनी ड्यूटी पर आ रहा था, ताकि प्रबंधन या पुलिस को उस पर जरा भी शक न हो। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक अन्य आरोपी भी सामने आया है जो फर्जी ग्राहक बनकर शोरूम पहुंचा था और वह इरफान का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अनु०पु०पदा०, हाजीपुर सदर-1 (SDPO) सुबोध कुमार ने बताया की नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक स्थित तनिष्क शोरूम के Franchise owner के द्वारा नगर थाना में एक आवेदन दिया गया जिसमें शोरूम के कर्मी पर सुनियोजित तरीके से गंभीर वित्तीय अनियमिता बरतने एवं स्वर्ण आभूषण गबन का आरोप लगाया गया था। जिस संबंध में नगर थाना कांड सं0-1056/26, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। कांड के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार के अनु०पु०पदा०-सदर-01 सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नगर के संग एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा तकनिकी अनुसंधान करते हुए शोरूम के CCTV फुटेज का सुक्ष्मता से अवलोकन किया गया जिसमें शोरूम के ही कैशियर मो.इरफान पर संदेह के अधार पर पूछ-ताछ की गई, पुछताछ के दौरान मो. इरफान के द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया साथ ही उसके निशानदेही पर बागमलि स्थित आशियाना कॉलनी से उसके किराये के मकान से एक जोड़ा सोने का कंगन (38.34 ग्राम), एक सोने का चैन ( 63.42 ग्राम ), एवं एक मोबाइल जप्त करते हुए मो. इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। अनुसंधान के कम में यह मामला आया कि शोरूम के कैशियर मो. इरफान के द्वारा फर्जी भुगतान सिस्टम में अपडेट कर आभूषणों को फर्जी ग्राहकों को डिलिवर कर चोरी किया जा रहा था।




